Let’s travel together.

छिंदवाड़ा का लाल जम्मू में आतंकी मुठभेड़ में शहीद, शुक्रवार को आएगा शव

0 175

तारकेश्वर शर्मा

मप्र के छिंदवाड़ा के लाल भारत यदुवंशी जम्मू कश्मीर में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। भारत की शहादत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। शहीद जवान का शव शुक्रवार को गृहगांव आएगा।

 

भारत यदुवंशी छिंदवाड़ा जिले के ग्राम रोहना के शंकर खेड़ा का निवासी था। बुधवार को जम्मू में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान ग्रेनेट के हमले से भारत शहीद हो गए। भारत ने 2015 में आर्मी ज्वाइन की थी, तब से लगातार वे सीमा पर तैनात होकर देश सेवा कर रहे थे। आतंकियों से लोहा लेते हुए महज 28 साल की उम्र में भारत शहीद हो गए।

गांव में शोक की लहर

जैसे ही भारत यदुवंशी के शहीद होने की खबर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जवान बेटे के शहीद होने की खबर सुनकर मां की तबीयत बिगड़ गई। वहीं, पत्नी और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद भारत को पूर्व सीएम कमलनाथ और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धांजलि दी।

बुधवार शाम को हुई थी मुठभेड़

भारत यदुवंशी जम्मू कश्मीर के दुर्ग मुला क्षेत्र के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ तैनात थे, यहां बुधवार शाम को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वे ग्रेनेट के हमले से बुरी तरह घायल हो गए थे। जहां ज्यादा चोट लग जाने के कारण उनकी जान चली गई।

शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के मुताबिक शहीद भारत यदुवंशी का शव शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचेगा। जहां उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत के शहीद होने की खबर लगते काफी संख्या में लोग उनके घर पर इकट्ठा हो गए हैं।

शहीद भारत की पत्नी गर्भवती है

शहीद भारत यदुवंशी की पत्नी उर्मिला यदुवंशी की हालत उनका शहादत की खबर सुनते ही बिगड़ गई। उर्मिला चार माह की गर्भवती है। भारत और उर्मिला की दो छोटी बेटियां हैं। पिता के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुशीला और पिता ओंकार के आसूं बेटे की शहादत की खबर मिलने के बाद से थम नहीं रहे हैं।

छोटा भाई भी फौज में

देश की सरहद पर आतंकवादियों की गोलियों का निशाना बने भारत यदुवंशी का छोटा भाई नारद यदुवंशी भी बारामुला जिले में सरहद पर तैनात है। उनके पिता ओमकार यदुवंशी की 6 एकड़ जमीन है, जिससे वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने देश सेवा के लिए अपने दोनों बेटों को सरहद पर भेजा था, जिसमें से एक बेटा भारत मां की रक्षा के दौरान शहीद हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811