Let’s travel together.

राजस्थान में अदम्य नारी रत्न सम्मान से सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका दुर्गा

0 516

निनवा गांव में खुशी का माहौल

सुरेंद्र जैन धरसीवा

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा के छोटे से गांव निनवा की दुर्गा साहू ने प्रदेश का नाम पंडवानी गायिकी के क्षेत्र में गौरांवित किया है राजस्थान के जयपुर में रविवार को आयोजित गरिमामयी समारोह में दुर्गा साहू को अदम्य नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में राकेश गुर्जर चीफ एडिटर विंजा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, नितिन वर्मा फाउंडर स्किल शिक्षा , डॉ नूपुर जैन कुलपति पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर के द्वारा जैसे ही मंच से छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका दुर्गा साहू को अदम्य नारी सम्मान से सम्मानित किया गया तो वहां दर्शक दीर्घा में मौजूद दुर्गा के परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए
बचपन से ही पंडवानी गायन में रुचि
पंडवानी गायिका दुर्गा साहू धरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तिल्दा नेवरा ब्लॉक के छोटे से गांव निनवा की निवासी हैं वह बचपन से ही पंडवानी गायिकी के क्षेत्र में रुचि रखती हैं उन्हें छत्तीसगढ़ में पंडवानी गायिकी के क्षेत्र में छोटी तीजन बाई के नाम से भी जाना जाता है

मां की लाडली है दुर्गा
छत्तीसगढ़ का नाम गौरांवित करने वाली पंडवानी गायिका दुर्गा साहू अपनी माता श्रीमति सेवती वाई साहू की लाडली है उसके पिता तो दुनिया में नहीं लेकिन मां ने बड़े लाड प्यार से पाला और उसे अपने पिता स्व जितेंद्र कुमार साहू एवं गुरु निर्मल कुमार साहू शिक्षक के सपनो को साकार करने के संस्कार दिए।
शिक्षक बनकर संवारना चाहती है बच्चो का भविष्य
पंडवानी गायिका दुर्गा साहू अभी चौबीस साल की हैं इस प्रतिनिधि ने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी शिक्षा अभी जारी है वह बीएड कर रही हैं और शिक्षक बनना चाहती हैं शिक्षक बनकर वह भावी पीढ़ी को पढ़ाना चाहती हैं उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना और उनमें छत्तीसगढ़िया संस्कृति को डालना उनका सपना है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811