Let’s travel together.

फार्च्यून फेक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत,तीन बच्चो के सर से उठा पिता का साया

0 261

मुआवजा नोकरी पेंशन की मांग को लेकर हंगामा की तैयारी

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर धरसीवा के समीप स्थित फार्च्यून फेक्ट्री में हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गयी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को न देकर शव सीधे मेकाहारा ले जाकर रख दिया इस घटना से तीन मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया उचित मुआवजा पेंशन व नोकरी की मांग परिजन कर रहे है।


हालांकि यह घटना बुधवार 15 जून की सुबह की है लेकिन घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक का शव मेकाहारा मरचुरी में रखबा दिया था स्थानीय स्तर पर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई थी बुधवार शाम जब धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत से फार्च्यून फेक्ट्री में कोई घटना हुई क्या यह पूँछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

तीन मासूमो के सर से पिता का उठ गया साया

फार्च्यून फेक्ट्री में कार्यरत रहे मृत श्रमिक बिंदालाल गुप्ता के तीन बच्चे हैं वह बिरगांब के शांतिनगर में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था बिंदालाल रोज की तरह काम पर गए जहां अचानक काम के दौरान हादसे में उनकी मृत्यु हो गई हादसा कैंसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

25 लाख मुआवजा व नोकरी पेंशन मांग

बिन्दालाल गुप्ता की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है अब जो गया वह तो वापस नहीं आएगा कम से कम तीनो बच्चों की परवरिश ठीक ढंग से हो इसके लिए मृतक के परिवारजनों के साथ बिरगांब में उनके शुभचिंतक उचित मुआवजा 25 लाख रुपये ओर परिवार के एक सदस्य को नोकरी व पेंशन की मांग कर रहे हैं मांग पूरी नहीं होने पर फेक्ट्री के सामने आकर मांग करने की तैयारी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811