मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र के गीदगढ़ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल सांची भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या वस्तु नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके। इससे मृतक की शिनाख्त करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
फिलहाल दीवानगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के थानों में भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला दुर्घटना से जुड़ा हो सकता है, रात या दिन में मृत व्यक्ति कहीं जा रहा हो और ट्रेन से गिर गया हो ऐसा भी हो सकता है। हालांकि वास्तविक कारण पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।