–व्यायाम कर सुधार रहे बड़े छोटे युवा अपनी सेहत
शिवलाल यादव
रायसेन।शहर में इन दिनों गर्मी के मौसम में सुबह शाम समय बिताने पार्कों में लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है।समय बिताने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है।
रायसेन शहर के चिनार चिल्ड्रन पार्क, जशवंत नगर पार्क, संस्कार बिहार कालोनी पार्क, योगा पार्क सीईओ बंगले के सामने, पुलिस लाइन योगा पार्क ,खेल स्टेडियम में,कलेक्ट्रेट भवन के सामने पार्कों में भीड़ की वजह से सुबह से लेकर शाम को भी गुलजार हो रहे हैं।

मर्ज सुधार रहे योगासन से....
रायसेन शहर के योगापार्क में बुजुर्ग, युवा बच्चे महिलाएं योग भगाए रोग….. की तर्ज पर विभिन्न मुद्राओं के योग कर मर्ज सुधार कर रहे हैं।इसके अलावा यहां लगी मशीनों से कमर दर्द, घुटनों के दर्द, गर्दन कंधों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए उपयोग कर रहे हैं।

बच्चों की गूंज रही किलकारियां…
इन पार्कों बच्चों युवाओं की भीड़ जमा हो रही हैं।छोटे बच्चों की किलकारियां फिसलपट्टी और अन्य झूलों पर गूंज रही हैं।वहीं बच्चे, युवाओं की फौज इन पार्को में उमड़ने से काफी रौनक नजर आती है।वैट लिफ्टिंग, गोला फेंक ऊंची कूद का युवा अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं।युवा शिखा, रुचि यादव, भानु रहमान, बुजुर्ग आरएस धाकड़ सारिका किरार, अब्दुल रफीक आदि ने बताया कि मशीनों से भी बड़े बुजुर्ग मर्ज को भगा रहे हैं।भारी भीड़ से नगर के पार्क गुलजार हो रहे हैं।