Let’s travel together.

पर्यावरण, प्रकृति एवं संसाधनों का सम्मान होना चाहिए- कर्नल अरविंद राणा

0 161

-14 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी विदिशा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

विदिशा। एस ए टी आई डिग्री एवं पालीटेक्निक कॉलेज में 14 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी विदिशा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 14 जून 2022 से 23 जून 2022 तक प्रारंभ हो गया है।
केम्प के ओपनिंग एड्रेस में कैंप कमाण्डेन्ट कर्नल अरविंद राणा ने कैडेटस को प्रेरित करते कहा कि पर्यावरण, प्रकृति एवं संसाधनों का सम्मान होना चाहिए। केवल दिखावे के लिए प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करना , फोटो खिंचवाने के लिए पौधों को लगाना ठीक नहीं है। हमारे जल स्रोतों को और पृथ्वी को प्लास्टिक एवं गंदगी से प्रदूषित न करना हमारी जीवन शैली का अंग होना चाहिए। प्रकृति को संरक्षित करते हुए उसे सम्मान देना चाहिए।
कैडेटों को ट्रेनिंग के प्रति जागरूक कर प्रेरित करते हुए कहा की हमारे शरीर एवं मस्तिष्क में अपार शक्ति है। इसकी सहनशक्ति की कल्पना हम नहीं कर सकते, हम शरीर से जितना अधिक कार्य लेते हैं शरीर उतना कार्य करने के लिए सक्षम हो जाता है और मजबूत होता है। फौजी 52 डिग्री तापमान वाले राजस्थान में बड़े ही सीमित पानी के साथ कार्य करते हैं। यह निश्चित रूप से शरीर की क्षमता के कारण संभव है।


आज कैडेटों को कैप्टन संजीव माथुर द्वारा एनसीसी संगठन की जानकारी दी गई। पी आई स्टाफ द्वारा ड्रिल एवं मैप रीडिंग की जानकारी भी प्रदान की गई।
कैंप में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल यश छिब्बर, सूबेदार मेजर विनोद सिंह, कैप्टन सतीश शर्मा, लेप्टी. भरत चौधरी, लेप्टी. विनीता प्रजापति, सेकंड अधिकारी हेमन्त श्रीवास्तव, लखन लाल कुशवाह, रश्मि पाठक,थर्ड ऑफिसर मनोज शर्मा, अनिल सोनी, सहित 6 जे सीओ, 13 एनसीओ और 578 कैडेट उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811