Let’s travel together.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव::सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे प्रत्याशी प्रचार,समर्थकों का ले रहे सहारा

0 135

रायसेन जिले में सोशल मीडिया बना प्रचार का माध्यम, समर्थकों से पोस्ट करा रहे दावेदार

रिपोर्ट-शिवलाल यादव

रायसेन। जिले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है। जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के दावेदार मैदान में उतरे हैं। रायसेन के आ
सातों विकासखंड में दावेदार और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ताकि मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके।इस चुनाव में किस्मत आजमाने नेताओं के करीबी रिश्तेदार मैदान में उतर गए हैं। इस जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अजजा महिला के लिए आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।रायसेन में जिला पंचायत सदस्य के 20 पदों के दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा किए हैं। अधिक दावेदार होने से चुनाव रोचक होने के साथ घमासान होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
किस वार्ड में किस वर्ग के दावेदार….

जिला पंचायत सदस्य के लिए 20 वार्डों में से वार्ड 1 दीवानगंज एससी वर्ग के लिए आरक्षित की गईं हैं। वार्ड4 इस बा एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है।वर्ष 2009 से इस सीट पर पति पत्नी का कब्जा बना रहा था।जो 2014तक आसीन रहे।इन दिनों प्रत्याशी व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पर पोस्ट कर सूचनाएं दे रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहां कम दावेदार सामने आए हैं।

सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर….

10 जून को फार्म वापसी के बाद चुनाव में जमकर माहौल बनेगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों का उपयोग करने वालों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। किसी दावेदार या उसके समर्थकों द्वारा गलत या भ्रामक जानकारी पोस्ट की जाती है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811