Let’s travel together.

पुलिस चौकी प्रभारी से शराब की बोतल मांगने वाले सलामतपुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू को थमाया नोटिस

0 295

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही अनुशासन समिति को दिए कार्यवाही के निर्देश

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी सलामतपुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू द्वारा गत दिवस दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर शराब की बोतल मांगने के संबंध में एक ऑडियो सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है जो भाजपा संगठन के आदर्श आचरण के विरुद्ध है, जिससे कही न कही पार्टी की छवि पर असर पड़ा है।जैसे ही भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के संज्ञान में उक्त मामला आया वैसे ही उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर को निर्देश दिए की संबंधित मीडिया प्रभारी को तत्काल नोटिस देकर जवाब मांगा जाए, क्योंकि उनका यह कदाआचरण पार्टी की छवि को धूमिल करता प्रतीत हो रहा है, क्यों न उनके विरुद्ध संगठनात्मक प्रभावी कार्रवाई की जावे। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर ने जिला अध्यक्ष श्री शर्मा के निर्देशानुसार सलामतपुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू को नोटिस देते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है इस दौरान संतुष्ट जनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित मीडिया प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावेगी।

इसके अलावा संबंधित सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल को भी नोटिस के माध्यम से आगाह किया गया है कि उनके मंडल के मीडिया प्रभारी द्वारा इस प्रकार का कदाचरण किया गया जिसकी सूचना उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष या जिला कार्यालय को समय पर क्यों नहीं दी, उनसे भी इस विषय में जवाब कार्यालय को देना सुनिश्चित किया गया है। इस संबंध में सूचना के बतोर एक-एक प्रति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय सांसद, संभागीय संगठन प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी तथा भाजपा के समस्त भाजपा विधायकों को भी भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |     हिंदी पत्रकारिता: ‘मार्तंड’ के ‘उदंत’ की मूल तासीर अक्षुण्ण रहेगी !-अजय बोकिल     |     बेगमगंज में मासिक धर्म जागरूकता अभियान आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811