Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव के तहत सरदारपुर खेल परिसर में हुआ शुभारंभ

0 107

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सरदारपुर संसदीय क्षेत्र धार-मऊ में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत आज सरदारपुर खेल परिसर में “फिट इंडिया मूवमेंट्स” के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर के लोकप्रिय पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र गर्ग वरिष्ठ भाजपा, नवीन बानिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र मंडलोई अध्यक्ष जन भागीदारी समिति राजेंद्र सूरी महाविद्यालय सरदारपुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ 150 वीं जन्म जयंती जनजाति गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता 15 नवंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी. जो की लगातार अमझेरा, रिंगनोद दसई, दत्तीगांव और राजगढ़ के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जावेगी. विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में आज सरदारपुर खेल परिसर में एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसमें 100 मी, 400 मीटर, 800 मी दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप का आयोजन रखा गया. उक्त प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्रा खिलाड़ीयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत बी ई ओ सरदारपुर विष्णु रघुवंशी, मंडल सयोजक प्रकाश पवार, अश्विनी दीक्षित एवं शैलेंद्र पाल, नरेंद्र दांगी, चंचल खराड़ी द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर विष्णु रघुवंशी द्वारा माना गयाइस अवसर पर विष्णु रघुवंशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, विकासखंड शिक्षा मंडल संयोजक प्रकाश पवार, विजय वसुनिया, बाबूलाल मालवी, जगदीश मीणा छात्रावास अधीक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा खिलाड़ी उपस्थित रहे !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811