Let’s travel together.

कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 25 घायल, तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे यात्री

0 103

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज–बेगमगंज रोड पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने शनिवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम मोदकपुर से करीब 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सागर जिले के बंडा के समीप स्थित नोनिया गांव के एक चमत्कारी कुएं के दर्शन करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि लोगों से भरी ट्रॉली मौके पर ही पलट गई।

 

हादसे में ट्रॉली में सवार 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में चार लोग बैठے थे, जो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शराब के नशे में थे। टक्कर के बाद कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति गेंदालाल अहिरवार जो गैरतगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से 25 लोगों को सागर रेफर कर दिया गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811