गरीब मजदूरविरोधी है भाजपा सरकार
तारकेश्वर शर्मा
अमरवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं लोकप्रिय सांसद माननीय नकुलनाथजी, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाहजी की ओर से मजदूर दिवस के उपलक्ष में कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने अमरवाडा के मंगलभवन में संगठन के विधानसभा अध्यक्ष बबलू डेहरिया, ब्लाक अध्यक्ष सुखदेव वर्मा, नगर अध्यक्ष दिलीप साहू की अध्यक्षता में 100 से अधिक असंगठित महिला पुरूष श्रमिकों को गरिमामय आयोजन में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनोद चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश साहू, गोपाल डेहरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथजी, सांसद नकुलनाथजी एवं विधायक कमलेश प्रताप शाहजी की ओर से श्रमिकों को कांग्रेस का दुपट्टा, सफेद गमच्छा एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्रमिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि दिल्ली एवं भोपाल में बैठी भाजपा की सरकारें गरीब मजदूर विरोधी हैं, जिन्होंने मजदूरों को रोजगार देने वाले मनरेगा जैसी योजना को ठप्प कर दिया है जिस कारण ग्रामीण गरीबों को काम नहीं मिल रहा है, इसी तरह आवास योजना में गरीब मजदूरों को मिलने वाली जमीन भी देना बंद कर दिया है, कांग्रेस की सरकार इंदिरा आवास के तहत जमीन का पट्टा और आवास के लिए पैसा दोनों देती थी, लेकिन भाजपा की सरकार गरीबों की जमीन भी खा गई।

शर्मा ने कहा कि निर्माण मजदूरों एवं पथ विक्रेताओं के कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे इन्हें इनके कानून का लाभ नहीं मिल पा रहा। कार्यक्रम को दीपक नेमा, विनोद चौरसिया, सुरेश साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कामगार कांग्रेस जागरूकता

अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में हरीश सूर्यवंशी को खमरा ग्राम का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में दिलीप साहू, अन्नू डेहरिया, दुर्गेश डेहरिया, रोहित, नवेश, सीता बाई, मनीषा डेहरिया, सोनू शिवम, प्रिंस साहू सहित बडी संख्या में पदाधिकारी एवं कामगार उपस्थित रहे।