रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज,स्टील की रेलिंग सहित कई निर्माण कार्य जारी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज सहित कई कार्य रेलवे विभाग करा रहा है।
आने वाले समय में देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ दीवानगंज रेलवे स्टेशन की भी सूरत बदल जाएगी। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर सभी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने लगेगी। रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर रेलवे स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। ये स्टेशन की आवश्यकताओं और संरक्षण के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इसी के तहत दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर स्टील की रेलिंग लगाई गई है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस समय रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर आरसीसी रोड सहित कई कार्य किए जा रहे हैं।

अब दीवानगंज स्टेशन की खूबसूरती दिखने लगी है आने वाले समय में छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी बड़े रेलवे स्टेशनों जैसी सुविधाएं मिलने लगेगी।हालाकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज कम है जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है 3 किलोमीटर घूमकर फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पहुंचते हैं

वह से यात्री बस के द्वारा भोपाल, विदिशा, रायसेन कुरवाई गंजबासोदा, अशोक नगर तक जाते हैं कोरोना काल मैं दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का रुकना बंद हो गया था जो अभी तक बंध है जबकि रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर आसपास के 30 गांव के व्यक्ति यात्रा के लिए आते हैं। लेकिन ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।