Let’s travel together.

12 नवंबर को निकलेगी बाबा काल भैरव जी की साही सवारी ओर भजन संध्या में शहनाज अख्तर शमा बंधेगी भजनों से

0 107

सतीश मैथिल सांचेत रायसेन 
सांचेत कस्बा सांचेत में बुधवार को सिद्धपीठ श्री काल भैरव धाम से निकलेगी शाही सवारी 12 नवंबर को सिद्धपीठ काल भैरव धाम सांचेत से कालभैरव अष्टमी पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा। बाबा काल भैरव जी की शाही सवारी गाजेबाजों के बीच नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान होगी। जिसमें सिद्ध पीठ के परम पूज्य गुरुदेव नाना काल भैरव सरकार ने सभी भक्तों से निवेदन किया है सिद्धपीठ काल भैरव धाम पर आकर बाबा की शाही सवारी का शोभा बढ़ाएं। ओर शाम 7 बजे शहनाज अख्तर द्वारा भजनों का आयोजन होगा काल भैरव अष्टमी पर सभी आमंत्रित हैं ।बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के बाद दूसरे नंबर पर बाबा काल भैरव म की शाही सवारी ढोलनगाड़ों के बीच निकाली जाएगी।यह बड़े ही धूमधाम से ढोल डीजे तासे इत्यादि शाही सवारी में शामिल होंगे। परम पूज्य गुरुदेव नाना काल भैरव सरकार ने बताया कि काल भैरव अष्टमी, हवन पूजन के साथ लगे 56 भोग लगाए जायेंगे।उल्लेखनीय हैं कि रायसेन जिले के सांचेत में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ काल भैरव धाम में बाबा काल भैरव की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए तैयारी पूर्ण हो गई है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल कालभैरव जयंती के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान काल भैरव का अवतरण हुआ था ।सांचेत के निसद्दीखेड़ा रोड पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ काल भैरव बाबा धाम में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भैरव अष्टमी 12 नवंबर को मनाई जा रही है।

सिद्ध पीठ धाम मेंबाबा के प्राचीन मंदिर में बुधवार को सुबह 10 बजे सर्वप्रथम गणेश पूजन किया जायेगा। इसके बाद स्थानीय देवताओं का पूजन किया गया। 11 बजे भैरव बाबा का शोडसउपचार पूजन एवं 12 बजे हवन-पूजन किया गया। इसके बाद बाबा काल भैरव को 56 भोग लगाए गए। भैरव अष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811