Let’s travel together.

वनभूमि माफिया पर बड़ी कार्रवाई  8 बीघा वन भूमि मुक्त   बेगमगंज

0 110

– वनभूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बेगमगंज वन विभाग ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए वनभूमि माफिया से 8 बीघा वन भूमि को मुक्त कराया है!बताया जा रहा है कि बोवनी का सीजन आते ही वनभूमि माफिया सक्रिय हो गया था  और जंगल की जमीन को खेती योग्य बनाकर कब्जाने की कोशिशें तेज़ कर दी थीं।

इसी के तहत ग्राम भुरेरु के जंगल में, कक्ष आरएफ 67 में एक माफिया वीरसिंह यादव निवासी महुआखेड़ा जिला सागर द्वारा जंगल में फेंसिंग डालकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी।

लेकिन वन विभाग की टीम ने समय रहते इस पर बड़ी कार्रवाई की।डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में,रेंजर अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक सुनहरा प्रदीप लोधी, परिसर रक्षक शरद शर्मा, संजीव शर्मा, बृजकिशोर तिवारी,और सहयोगी दल  अरविंद यादव, नेतराम साहू, रामकिशन लोधी, बेनी ठाकुर आदि ने मौके पर पहुंचकर कब्जे को ध्वस्त कर दिया।वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है,और स्थानीय लोगों ने इस टीम की सतर्कता की सराहना की है।ऐसे ही कदम हमारे जंगलों की रक्षा के लिए बेहद ज़रूरी हैं
क्योंकि जब वन सुरक्षित रहेंगे, तभी पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियाँ भी सुरक्षित रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811