Let’s travel together.

चौराहे पर गलत दिशा से मुड़ते वाहन:बन सकते है दुर्घटना का कारण

0 515

बोर्ड पर पहुंच गई टहनियां,गायब हुई नाली

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आते रहे है और इन घटनाओं से जन धन की हानि भी होती है जिससे बचाव के लिए व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्तर पर सजगता की आवश्यकता है।
सड़क मार्गों पर संकेतक,दिशा सूचक बोर्ड,सड़क किनारे लगी झाड़ियों की छटाई और प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण की जरूरत भी महसूस होती है जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।


शहर से नरसिंहगढ़ और हटा की ओर जाने वाला मार्ग जो अन्य जिलों की ओर चला जाता है वहां पर मिलने वाले चौराहे को देखकर लगता है यहां यातायात व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है क्योंकि चौराहा छोटा होने के कारण गलत दिशा से वाहनों को मुड़ते हुए अक्सर देखा जाता है जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।


नरसिंहगढ़ से दमोह की ओर आने पर इस चौराहे से कुछ दूरी पर एक मार्ग और है जहां से भारी वाहन, शहर में प्रवेश किए बिना ही अन्य जिलों की ओर जा सकते है पर यहां दिशा सूचक बोर्ड और समयानुसार नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश निषेध) का बोर्ड न होने के कारण भी बड़े वाहन प्रवेश कर जाते है और चौराहा छोटा होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस चौराहे पर किमी दर्शाने वाला बोर्ड भी लगा हुआ है परंतु इसकी ऊंचाई तक पेड़ों की टहनियां आ जाने के कारण इसमें दर्ज अन्य जगहों की दूरी भी दिखाई नहीं देती है जिससे यात्री भी भ्रमित होते है,परंतु पेड़ों की छटाई अभी तक नहीं हुई है।


यहां सड़क के किनारे पर गड्ढा हो जाने के कारण ठहरा हुआ पानी दिखाई देता है और इसके निकट ही नाली का एक हिस्सा स्पष्ट दिखाई न देने के कारण पर्याप्त जल निकासी की व्यवस्था भी यहां परिलक्षित नहीं होती है स्थानीय लोगों का कहना था कि चौराहे का विस्तार होना अति आवश्यक है क्योंकि गलत दिशा से आते वाहनों के कारण हादसा हो सकता है साथ ही जल निकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था यहां होना आवश्यक है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811