Let’s travel together.

सनातन धर्म का प्रचार करने मोरवी गुजरात से अयोध्या तक बाइक से निकला युवक

0 123

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से रोज कोई ना कोई भक्त नंगे पैर अपने प्रभु के दर्शन करने के लिए निकलता दिखाई देता है। कई भक्त तो नंगे पैर प्रभु का नाम लेते हुए जाते दिखाई देते हैं।
एक भक्त जिसका नाम अर्जुन गुजरात के मोरबी का रहने वाला है। अपने कंधे पर बैग टंगे हुए अपनी बाइक पर भगवान राम का झंडा लगा हुआ चला जा रहा था जब उससे पूछा गया कि कहां की यात्रा के लिए निकले हो तो उसने बताया कि मैं अपनी बाइक से अपने घर गुजरात मोरबी से अयोध्या धाम के लिए निकला हूं। मैंने सबसे पहले अयोध्या की यात्रा कि। मैं अभी तक अपनी मोटरसाइकिल से 9 हजार किलोमीटर यात्रा कर चुका हूं। अर्जुन ने बताया कि मेरे यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि हर सनातनी को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है। हम पूरी दुनिया में सनातन और शांति की स्थापना करना चाहते हैं हर सनातनी को सनातन धर्म के प्रति समर्पित करने की कोशिश करता हूं। लाखों सनातनियों के बलिदान और पराक्रम से आज पूरी दुनिया में सनातन धर्म का सम्मान हो रहा है और पूरी दुनिया सनातन धर्म की ओर बढ़ रही है। मुझे गर्व है उन सभी सनातनियों पर जो मेरी तरह सनातन धर्म का प्रचार करते हैं। मैं आगे भी सनातन धर्म का प्रचार करता रहूंगा। इस यात्रा के दौरान राह चलते लोगों ने भी बहुत प्यार और सम्मान दिया है। मैं चाहता हूं कि हर सनातनी अपने धर्म और संस्कृति का प्रचार और प्रसार करें लोगों को जागरूक करें। ताकि देश में सुख शांति बनी रहे।
में चाहता हूं कि हर सनातनी भाई बहन सनातन के प्रति समर्पित हों,मेरी एक ही इच्छा है कि जाती वाद खत्म हो और हिंदू समाज एक हो,जाती वाद के नाम पर हिंदू समाज को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, मेरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करूं मेरी कोशिश है कि हिन्दू समाज एक हो,मैंने अपना गांव परिवार सब छोड़ दिया सनातन के प्रति समर्पित हो गया हूं, जब तक जिंदगी रहेगी हिन्दू समाज को एक करने की कोशिश करता रहूंगा, अपने गांव और आस पास मैं जागरूकता अभियान चला रहे हैं ,पहले जो लोग मेरा विरोध कर रहे थे वह आज मेरे साथ सनातन धर्म के लिए काम कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811