Let’s travel together.

इंदौर में बीड़ी पीता हुआ सो गया प्लंबर, जलने से हो गई मौत, श्वान भी जला

0 75

चरखी दादरी के गांव मंदौला के निजी स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिससे गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचकर वहां गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल गेट बंद करते हुए स्कूल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए। हंगामे को बढ़ता देख सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। वहीं छात्र को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल में उपचाराधीन छात्र पीयूष ने बताया कि उसकी कक्षा अध्यापिका ने बिना बात के जमकर पिटाई कर दी। एक अन्य अध्यापिका ने उसे पकड़ लिया और उसकी कक्षा अध्यापिका ने डंडे से उसे बुरी तरह से मारा, जिससे वह बैठ भी नहीं सकता। वहीं छात्र के पिता बलविंद्र उर्फ पवन ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसका बेटा बैठ नहीं पा रहा था और उसे बुखार आ गया था। जिसके बाद उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। आरोप लगाया कि उसके बेटे को बेवजह मारा गया है। उसने बताया कि साथ ही अध्यापिका ने उसके बेटे को डराया, धमकाया और कहा कि किसी को बताया तो उसे पुलिस के हवाले कर देंगी और स्कूल से निकाल देंगे। बाद में जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन सदस्यों से बात की तो कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला और साथ ही उन्हें राजनीतिक पहुंच की धमकी दी गई। जिसके बाद वे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व मौजिज लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और उनकी बात नहीं सुनने पर स्कूल गेट बंद कर रोष जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनादर,कांग्रेस ने जताया आक्रोश     |     संवाद कार्यक्रम में गूंजा समाज सेवा और सांस्कृतिक प्रतिभा का स्वर     |     अगले 3 साल में सभी कमजोर जिला सहकारी बैंक होंगे सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     खेल स्वस्थ रहने व व्यक्ति विकास में सहायक – डाँ.प्रभुरामचौधरी     |     रायसेन में खेल प्रशिक्षण संस्थान एवं रोप-वे निर्माण को लेकर डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की उच्चस्तरीय चर्चा     |     संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्लाबोल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर     |     बामुलाहिजा::दतिया संग्राम में दोनों तरफ डर-संदीप भम्मरकर     |     भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं, 7 जून से स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक     |     सेमरा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन गए थे करीला धाम     |     श्रद्धांजलि::सिने संगीत के स्वर्ण युग का आखिरी ‘सुमन’ भी मुरझा गया…अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811