Let’s travel together.

जमीनी विवाद में महिला पर हमला, सिर में गंभीर चोट, पुरानी रंजिश बनी वजह

0 276

शरद शर्मा  बेगमगंज रायसेन

बीते  शाम चकला नाला क्षेत्र में एक महिला पर प्राणघातक हमला हुआ। यह घटना पुराने जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता विनीता बाई कुशवाह (30 वर्ष) पत्नी चैन सिंह उस समय घर पर अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ अकेली थी। इसी दौरान हरभजन ठाकुर और अंगूरी ठाकुर सहित अन्य परिजनों ने घर पहुंचकर हमला कर दिया।

घटना के बाद महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल बेगमगंज में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर पर पाँच टाँके आए हैं और CT स्कैन कराने की सलाह दी गई है।
इलाज के बाद महिला, उसका पति और बेटी थाना कोतवाली बेगमगंज पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया है।
इन धाराओं में जानलेवा हमला, गंभीर चोट पहुँचाना, हिंसक मारपीट और सामूहिक रूप से हमला करने जैसे अपराधों पर कठोर सज़ा का प्रावधान है।

परिवार के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
बताया गया कि कुछ समय पहले गाय के खेत में चले जाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। उस समय पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था, पर अब वही रंजिश फिर से भड़क गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811