मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही रुक रुक कर रिमझिम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है इन दिनों बरसात का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं। इस साल दीवानगंज क्षेत्र के आसपास सोयाबीन कम तो धान की फसल किसानों ने ज्यादा लगाई है। सोयाबीन की फसल लगभग सभी किसानों की कट चुकी है। लेकिन धान की फसल अभी खेतों में ही खड़ी हुई है।

क्षेत्र में इस साल धान की फसल अच्छी थी। लेकिन 24 घंटे की रिमझिम बारिश से किसानों की फसल पर पानी फिरता नजर आ रहा है जागरूक किसान दवाओं का उपयोग कर रोग से फसल बचाने के जितने जतन किया था लेकिन बारिश ने सब खराब कर दिया। कई किसानों की फसलें आड़ी हो गई है क्योंकि धान में वाले आने लगी है थोड़ी सी हवा और पानी गिरता हैतो फसल आड़ी हो जाती है दीवानगंज क्षेत्र में शनिवार के हवा पानी से कई किसानों की फसलें आड़ी हुई हैं। सुरेश साहू ,मुकेश नायक , राजेश साहू ,दिनेश साहू ,मुकेश साहू ,जितेंद्र मीणा, आकाश साहू यदि किसानों की मांग है कि हमारे खेतों की जो फसलें आड़ी हुई है उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।

इनका कहना हे
कल दोपहर से लेकर रविवार देर शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है जिससे धान की फसल आड़ी हो गई है। दाना पतला पड़ जाने के कारण उत्पादन कम होगा।
ओंकार सिंह मीणा किसान ग्राम अंबाडी
फसलों को दवाई छिड़क कर इतने दिनों से बचा रहे थे ताकि उत्पादन अच्छा हो सके लेकिन बारिश ने हमारे अरमानों पर पानी फेर दिया। फासले आई हो चुकी है जिससे हमें नुकसान होगा।
लक्ष्मण सिंह लोधी किसान