Let’s travel together.

उपखंड दीवानगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन 

0 92

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उपखंड दीवानगंज में भव्य शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन अनुष्ठान में प्रमुख पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
यह आयोजन संगठन की अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए किया गया।

शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में फैक्ट्री चौराहा तीर्थ धाम ज्ञानोदय मंदिर दीवानगंज से पथ संचालन प्रारंभ हुआ जो खेड़ापति हनुमान मंदिर, भवानी चौक दीवानगंज , इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर,सोसाइटी दीवानगंज, अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी, गणेश मंदिर, शिव मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर सेमरा के मुख मार्गो से होते हुए पीएम श्री हाई स्कूल सेमरा पर पद संचालन समाप्त हुआ।
संचालन मार्ग के किनारे दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा वासियों ने पुष्प वर्षा कर और शंखनाद के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। नारों और भारत माता की जय आदि उद्घोषों से शहर गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक योगेश गुर्जर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सेवा भाव और राष्ट्र चेतना को बढ़ावा देना था। आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते हुए हम इन मूल्यों को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ विभिन्न समाज कल्याण कार्यक्रमों, जन संपर्क अभियानों, युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से लाएगा। उन्होंने कहा कि संघ सौ साल से व्यक्ति निर्माण की सतत प्रक्रिया चला रहा है और देश हित ही इसका मूल उद्देश्य रहा है। इसी लक्ष्य को साकार करने के लिए संघ ने पंचतंत्र सूत्र परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य पर आधारित जागृति अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811