Let’s travel together.

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की मंडीदीप में बड़ी कार्रवाई

0 126

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंडीदीप क्षेत्र में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों, तेल, घी एवं मसाला विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी की संभावना अधिक रहती है, इसलिए उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। लिए गए नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, निर्धारित मानकों के अनुसार ही खाद्य पदार्थों का उपयोग करने तथा मिलावट से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

स्थानीय नागरिकों ने विभाग की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहने चाहिए, जिससे त्योहारों पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811