Let’s travel together.

महिलाओं को संतान प्राप्ति का लालच देकर करते ठगी, दो अंतरराज्यीय ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 89

-पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, इनके कब्जे से सोने के बाले और ठगी में इस्तेमाल की गई कार जब्त

– बाबा के वेश में आकर महिलाओं से उतरवाए थे गहने

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की बैराड़ पुलिस ने दो ऐसे अंतरराज्यीय ठगों को पकड़ा है जो महिलाओं को संतान प्राप्ति का लालच देकर उनसे सोने के आभूषण ले लिया करते थे। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों ंको गिरफ्तार कर उनके पास से पिछले दिनों की गई एक वारदात के बाद लिए गए सोने के बाले और ठगी में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया है कि इन पकड़े गए दोनों आरोपियों के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बाबा के वेश में आकर महिला से उतरवाए गहने-

बैराड़ पुलिस ने बुधवार को दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी महिलाओं को संतान प्राप्ति का लालच देकर उनके सोने के आभूषण ठग लेते थे। थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि 6 अक्टूबर को फरियादी कल्लो पत्नी माखन यादव (27) निवासी बेहरदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बैराड़ से अपने गांव जाते समय ककरई रोड पर उनकी मुलाकात मौसी सास लीला यादव से हुई। दोनों सड़क किनारे बैठी थीं, तभी बाबा के वेश में दो अज्ञात व्यक्ति एक स्लेटी रंग की कार में उनके पास आए। ठगों ने महिलाओं को संतान प्राप्ति में समस्या होने की बात कहकर चिंता न करने को कहा और अपनी बातों में उलझा दिया।

महिला ने बातों में आकर अपने आभूषण दे दिए-

पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने अपनी शिकायत में बताया कि वारदात के दौरान इन दोनों आरोपियों ने महिलाओं से अपने कानों के सोने के बाले उन्हें देने और कार की परिक्रमा करने को कहा। महिलाओं ने उनकी बातों में आकर अपने आभूषण दे दिए, जिसके बाद आरोपी जेवर लेकर फरार हो गए।

दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे-

थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि 7 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पटेवरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलराम नाथ (24) निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश और सोनू नाथ (27) निवासी पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी सोने के बाले, जिनकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपए है, एक नारंगी रंग की धोती और ठगी में इस्तेमाल की गई स्लेटी रंग की बलेनो कार (एचआर-93 बी-3229) बरामद की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811