Let’s travel together.

यतीम के सिर पर हाथ रख दो यही ईमान है – मौलाना साद

0 316

-अच्छाई के रस्ते पर चलें और बुराई छोड़ दें
-अमन शांति की दुआ के साथ तब्लीगी इज़्तिमा का हुआ समापन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

इंसान अपनी परेशानियों का हल करने के लिए अल्लाह के सामने हाथ फैलाए और उससे मांगे किसी और से नहीं, यह बयान बरेली से आए मौलवी शोएब साहब ने तब्लीगी इज्तिमा में बयान के दौरान फरमाया। गैरतगंज की जामा मस्जिद में रायसेन जिले के तब्लीगी इज्तिमा का समापन रविवार शाम मगरिब की नमाज़ के बाद हुआ। यह आयोजन शनिवार शाम से रविवार शाम तक था, जहां जिले भर से मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और देश दुनिया में अमन शांति की दुआ के साथ इज्तिमा का समापन हुआ।

भोपाल से तशरीफ लाए मौलाना साद साहब ने मौजूद लोगों को खिताब करते हुए कहा कि आज हम भटक गए हैं और अपनी परेशानियों का हल दूसरों के पास तलाश रहे हैं, दरअसल इसका हल तो अल्लाह की बारगाह में है। उन्होंने कहा कि अल्लाह अपने गुनाहगार बन्दे से भी इतनी मोहब्बत करता है जितनी पूरी दुनिया की मां की मोहब्बत एक कर दी जाय तो वो भी कम पड़ जाए। जो लोग अल्लाह का हुक्म दूसरों को बताने के लिए ईमान के हलकों में लाते हैं उनसे अल्लाह बेहद खुश होता है, और नबी के रास्ते पर चलने से ईमान बनेगा। जिस आदमी पर अल्लाह के रास्ते का गर्द-गुबार पड़ जाता है, उस पर जहन्नुम हराम हो जाती है। यतीम के सिर पर हाथ रख दो उसके सर के बालों के बराबर नेकियां मिल जाती हैं, मजदूर का हक अदा करना, मजलूमों की मदद करना और हमेशा नेक रस्ते पर चलना यही ईमान है।

अच्छाई को फैलाएं, बुराई को रोकें-
मुफ्ती उमेर साहब रायसेन ने कहा कि आखिर हमारा दुनिया में आने का मकसद क्या है, हमारा दुनिया में आने का मकसद सिर्फ एक है, वह यह कि हम अल्लाह के हुक्म और पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (स.अ.व.) के बताए रास्ते पर चलें लेकिन मौजूदा वक्त में हम भटक चुके हैं और वो नाफरमानी कर रहे हैं जो हमें दूसरों को करने से रोकना चाहिए था। अगर हम नहीं सुधरेंगे तो हालात और बिगड़ते जाएंगे, एक ईमानवाले को चाहिए कि वह अच्छाईयों को फैलाए और बुराईयों को रोके यदि हम किसी बुराई को रोकने की ताकत रखते हैं, तो फ़ौरन उसे ताकत से रोक दें नहीं तो खामोश रहे और उस बुरे काम को बुरा ही माने, बुराई का समर्थन हरगिज न करें।
रायसेन से आए मौलाना नदीम साहब ने भी बयान फरमाया जिसमें उन्होंने भी ईमान-ओ-यकीन को पुख्ता करने पर जोर दिया। इसके अलावा मोहम्मद अबरार रायसेन ने भी इज्तिमा में बयान किया। इज्तिमा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए मुस्लिम नौजवान लगातार खिदमत में लगे रहे, रविवार शाम मगरिब की नमाज़ के बाद इज्तिमा का समापन अमन और शांति की दुआ के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811