-विधायक डॉ चौधरी हुए शामिल दिखाएं करतब
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
विजयादशमी दशहरा पर्व के अवसर पर ग़ैरतगंज तहसील भर विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया क़स्बा गढ़ी में गुरुवार को आयोजन किया गया। चल समारोह में गढ़ी, आसपास के गांवो की बड़ी संख्या में
शारदीय नवरात्रों के समापन के बाद दशमी के दिन दशहरा पर्व बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह रामजानकी मंदिर बस स्टैंड से अखाड़े के साथ प्रारंभ होकर माता मंदिर कारीगिर मोहल्ला जुमेराती बाज़ार से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचा
आयोजन में बजरंग अखाड़े के कलाकारों द्वारा कर्तव्य दिखाएं वहीं क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डाक्टर प्रभूराम चौधरी भी शामिल हुए उन्होंने भी बनेटी तलवार फिराकर कर्तव्य दिखाएं

गढ़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाओं से सजी झांकियां चल समारोह में शामिल रही। विशेष तौर पर बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने अपने कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
दशहरा के चल समारोह के बाद मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान में हुआ। कार्यक्रम के दौरान राम रावण युद्ध के बाद रावण के बुराई के प्रतीक आदमकद पुतले का दहन किया गया। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में दशहरे का चल समारोह निकाला गया चल समारोह बस स्टैंड राम-जानकी मंदिर से प्रारंभ हुआ राम-जानकी मंदिर बस स्टैंड से होता हुआ माता मंदिर विश्वकर्मा मोहल्ला,क़साई मंडी, जुमेराती, बाज़ार मोहल्ले से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचे जहां राम ने रावण का वध किया, जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ हुआ

ग्राम पटेल सैयद साजिद अली एवं सरपंच सैयद मसूद पटेल के निवास पर चल समारोह में शामिल ग्राम के गणमान्य नागरिकों का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर उप सरपंच बृजेश जाटव,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया डॉक्टर केके सोनी मोहन महेश्वरी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष ख़ालिद मंसूरी,ओंकार कुशवाह, हरिनारायण घाकड़, नीरज चौरसिया, नंदकिशोर यादव, ओम शर्मा, शरद शर्मा, संजय पटेल,खेमचंद आदिवासी, भगवान सिंह सादी लाल सेन,राजू चौरसिया, संजय मालवीय, पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, पटवारी नन्दकिशोर अहिरवार एवं पुलिस राजस्व एवं प्रशासनिक अमला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे दुर्गा जी का विसर्जन बोरासघांट उदयपुरा में किया।