Let’s travel together.

आदिल हुसैन ने ‘कबीर सिंह’ की आलोचना की, वांगा ने कहा: चिंता न करो तुम्हारा चेहरा AI से बदल दूंगा

0 175

साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में आदिल हुसैन भी नजर आये थे. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए कहा कि उन्हें ये फिल्म करने का पछतावा है. अब ‘कबीर सिंह’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का इस पर रिएक्शन आया है. डायरेक्टर ने क्या कहा, चलिए जानते हैं.

एक्टर आदिल हुसैन ने पॉडकास्ट में कहा था कि जब वो ‘कबीर सिंह’ देखने थिएटर गए तो वो 15 मिनट में ही बाहर आ गए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कह दिया कि ये इकलौती फिल्म है, जिसमें काम करने का उन्हें अफसोस है.

संदीप रेड्डी वांगा का जवाब

आदिल हुसैन को जवाब देते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने ट्वीट किया कि आदिल की ’30 आर्ट फिल्में’ उन्हें वो फेम नहीं दिला सकी जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दिलाई, जिसके लिए वो शर्मिंदा हैं. अब वो इस शर्मिंदगी को खत्म करेंगे. यानी AI की मदद से पिक्चर में उनका चेहरा रिप्लेस कर दिया जाएगा. इसी के साथ ही संदीप रेड्डी ने तंज कसते हुए यहां तक ​​कहा कि आदिल का लालच उसके पैशन से भी बड़ा है.

पॉडकास्ट में कुछ यूं कहा

आदिल हुसैन ने पॉडकास्ट में कहा था कि शुरुआत में उनके पास टाइम नहीं था इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. आदिल के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें उनका सीन भेजा था, जिसके बाद आदिल ने उनसे पिक्चर की पूरी स्क्रिप्ट मांगी. इसके बाद मेकर्स ने उन्हें तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की स्क्रिप्ट भेज दी. ‘कबीर सिंह’ साउथ की ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811