मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण अंचलों में नौ दिनों से लगातार अलग-अलग गांव में अलग-अलग दिन चुनरी यात्रा का आयोजन हो रहा है।
नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम जमुनिया और ग्राम कयामपुर में विशाल चुनरी यात्रा ग्रामीणों द्वारा निकाली गई।
ग्राम जमुनिया 250 मीटर की चुनरी यात्रा जमुनिया के भैरव मंदिर से प्रारंभ हुई जो जमुनिया के मुख्य मार्गो से होते हुए जमुनिया के राम जानकी मंदिर पर पहुंची। चुनरी यात्रा में ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के चरणों में अपनी उपस्थिति की दर्ज कराई।

वही ग्राम कयामपुर हनुमान मंदिर के मढ माता से पहली बार 301फिट की चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जो कयामपुर की गलियों और मुख मार्गो से होते हुए काली टोल मैया, ठाकुर बाबा ,झुमरी तलैया ,खेजड़ा से होते हुए हनुमान मंदिर कयामपुर दुर्गे माता के यहां पर समाप्त हुई। चुनरी यात्रा में छोटे छोटे बच्चे, कन्याएं , माता, बहने नंगे पैर कई किलोमीटर पैदल चलते हुए माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे चुनरी यात्रा के समाप्त होने पर महाआरती हुई। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।