–परिजनों का आरोप शराब के नशे में धुत,सादे कपड़े पहन रात आये पुलिस कर्मी
-सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह कुशवाह के साथ चार पुलिस कर्मियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद
-थाने न लेजाकर एक प्राइवेट मकान में की मारपीट
रायसेन ।सिलवानी पुलिस की घर में घुसकर खुलेआम गुंडागर्दी की। साईंखेड़ा के एक प्रतिष्ठित परिवार के साथ शराब के नशे में घर में घुसकर की अभद्रता परिजनों का आरोप। सिलवानी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के साथ चार पुलिस कर्मियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद। सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुशवाहा ने सिविल ड्रेस में बृजेश चौधरी के घर के गेट पर जमकर मारी लाते और की गाली गलौज। इतना ही नहीं बृजेश चौधरी को सोते हुए की अवस्था में टॉवल और बनियान पर ही पुलिस की गाड़ी में बिठाकर घर से ले गए पुलिस कर्मी।

जब परिजन देर रात 3:00 बजे थाने पहुंचे तो पता चला कि बृजेश चौधरी नामक युवक को पुलिस थाने ले ही नहीं गई प्राइवेट रूम में ले जाकर बृजेश चौधरी के साथ रात भर रखकर की गई मारपीट।सीसीटीवी फुटेज में सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों की हाथ में पाइप और लात मारते हुए की तस्वीरे पानी की तरह साफ।बड़ा सवाल बगैर सूचना के सिविल ड्रेस में गेट पर लाते मारते हुए घर में घुसने की इन पुलिस कर्मियों को किसने दी परमिशन?परिजनों ने पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे को भी इस पूरे मामले की शिकायत की।