फाइल फोटो
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनको रखने वाला मलिकना ध्यान दे रहा है और ना ही सरकार इन मवेशियों पर ध्यान दे रही है। जिसका खामियां रोड पर चलने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
2 दिन के अंदर ही दीवानगंज पर इन मवेशियों के कारण दो दुर्घटनाएं हो चुकी है।
मंगलवार देर रात फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर अपने घर से अष्टमी की पूजा कर विदिशा से भोपाल जा रहा मोटरसाइकिल चालक रोड पर बैठे मवेशी से टकरा गया। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत 108 एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया। जहां पर मोटरसाइकिल चालक के कंधे के ऊपर डॉक्टर ने फैक्चर बताया और चेहरा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है। टकराने से डीलक्स मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है।
इससे एक दिन पहले ही एक फोर व्हीलर चालक भी इन मवेशियों से टकरा गया था जिससे उसकी कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई थी हालांकि कार में बैठे किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई थी। कार चालक दूसरे दिन अपनी कार लेकर गया था क्योंकि उस दिन कार स्टार्ट नहीं हो पाई थी। इन दुर्घटनाओं में 3 महीने के अंदर 50 से ज्यादा पशुओं की भी मौत हुई है।