Let’s travel together.

नवरात्रि उत्सव: एच.पी. स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया गरबा महोत्सव

0 109

गैरतगंज रायसेन ।एच.पी. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ माँ जगदम्बे की आरती से हुआ। आरती के बाद परिसर में सामूहिक गरबा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बच्चों ने विशेष रूप से तैयार किए गए गरबा परिधान पहने। रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों में सजे बच्चों ने उत्साह के साथ डांडिया की खनकती थाप पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के दौरान एक खास प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा।

मंच पर नौ देवियों के स्वरूप में सजी नन्हीं बच्चियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजी इन बालिकाओं को देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने अपनी कला और भक्ति के माध्यम से नवरात्रि के पावन पर्व का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811