Let’s travel together.

पुराना गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज, बरजोर पुर गांव और बालमपुर में निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा

0 199

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

नवरात्रि के 9 दिन क्षेत्र में बड़े धूमधाम से नवरात्रि मनाई जा रही है। रोज गांव गांव चुनरी यात्रा निकाली जा रही है तो वही देर रात महाआरती का आयोजन हो रहा है।
शनिवार को नवरात्रि के पांचवें  दिन  पुराने गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज से 161 मी चुनरी यात्रा निकाली गई।  चुनरी यात्रा पुराने गुरुद्वारा दीवानगंज से चलकर ग्वाल चमेली ,गुसाई मोहल्ला, कोरी, मोहल्ला, भवानी चौक, दीवानगंज तलाव मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 8  बजे खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर समाप्त हुई।  चुनरी यात्रा समाप्त होने के बाद  खेड़ा हनुमान माता मंदिर  पर  दुर्गा जी और हनुमान जी महाआरती की गई।  खेड़ापति हनुमान मंदिर का कुछ साल पहले ही   निर्माण किया गया है यहां भव्य मंदिर बना है इस मंदिर पर भी दुर्गेजी की स्थाई रूप से स्थापना की गई है यहां मंदिर गांव का खेड़ापति हनुमान मंदिर कहलाता है इस मंदिर पर मढ़ माता भी विराजमान  हैं इस मंदिर पर 9 माताओं का स्थान बना है साथी हनुमान  मंदिर बना हुआ है।

वही बरजोरपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर से 151 मीटर की चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई     चुनरी यात्रा बरजोरपुर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए  कारज देव मंदिर से होते हुए भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर  फैक्ट्री चौराहा से दीवानगंज  होते हुए दीवानगंज तलाव और गुफा मंदिर पहुंची।   चुनरी यात्रा में बरजोरपुर के ग्रामीण सहित छोटी-छोटी कन्याएं, महिलाएं और कई भक्तगण मौजूद थे सभी भक्तगण 5 किलोमीटर की चुनरी यात्रा में मां जगदंबे के जयकारे लगाते हुए नंगे पैर चल रहे थे।  गुफा मंदिर दीवानगंज पर चुनरी यात्रा के समापन के पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
शनिवार को ही बालमपुर के माता मंदिर से 451 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई।  चुनरी यात्रा माता मंदिर से प्रारंभ होकर बालमपुर गांव के मुख मार्गो से होते हुए बालमपुर चौराहा के राम दरबार मंदिर से होते हुए गीदगढ़ की प्रसिद्ध गुफा मंदिर पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते भर ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर  नाचते हुए भक्तगण दिखाई दे रहे थे। वही छोटी-छोटी कन्याए, महिलाएं, बच्चे,युवा,बुजुर्ग सहित अन्य गावों के ग्राम वासी माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811