Let’s travel together.

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

0 62

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा शिवपुरी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शाशकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन एवं शुभम दागोड़े जिला आबकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों में गायन कविता पाठ भाषण एवं अन्य कार्यक्रम रहे, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर छात्र छात्राओ ने अपने विचार भी प्रस्तुत किये।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. श्री पवन श्रीवास्तव प्राचार्य पीजी कॉलेज द्वारा पर्यटन का महत्व तथा जिले में पर्यटन को किस प्रकार बढ़ावा देने में छात्रों का सहयोग हो सकता है यह बताया,। डॉ. शर्मा ने बताया कि शिवपुरी जिले में पर्यटन की असीम सम्भावनाये है एवं टूरिज्म बोर्ड की परियोजनाओं के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया की केसे छात्रों द्वारा पर्यटन में अपना करियर बनाकर उचाईयों तक पहुचा जा सकता है।
इस अवसर पर जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से मुख्यरूप से देव सोनी पर्यटन प्रबंधक, रामपाल सिंह कुशवाह ऑफिस प्रभारी एवं गिरीश मिश्र उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शाशकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय की और से डॉ. जी.पी शर्मा वाणिज्य विभागाध्यक्ष, डॉ. रामजी दास राठौर अतिथि विद्वान, डॉ.शिखा, डॉ. डाली लरेजा, डॉ. शिखा झ़ां अंग्रेजी विभाग, डॉ.आशीष मिश्रा अतिथि विद्वान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811