Let’s travel together.

सीएमओ पहुंचे फुटेरा तालाब संरक्षण समिति के सदस्यों से ली सुधार कार्यों की जानकारी

0 217

पौधरोपण और फेंसिंग की हो रही तैयारी

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह:स्थानीय नपा के सीएमओ ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पंजीकृत फुटेरा तालाब का जायजा लेने पहुंचे और फुटेरा तालाब संरक्षण समिति द्वारा किये जा रहे सुधार कार्यो को देखा व विकास के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये।


विदित है कि पूर्व में समिति ने मछुआ समाज के लोगों के साथ मिलकर तालाब की जलकुंभी अलग कर साफ किया था।गर्मी के मौसम में जलस्तर कम होने के बाद घाटों पर जमे कीचड़ को साफ करने के लिए समिति के द्वारा एक आवेदन नपा सीएमओ को सौपा गया। इसके बाद मंगलवार को सीएमओ बी सिंह ने सफाई अधिकारी वी तिवारी के साथ तालाब के घाटों का निरीक्षण किया और घाट को तुरंत कीचड़ मुक्त करने के लिए निर्देशित किया एवं कहा कि इस तालाब को संरक्षित करने के लिए जो भी संभव होगा वो प्रयास करेंगे और नए घाटों का निर्माण व पुराने की मरम्मत,उद्यान बनाने की प्रक्रिया के साथ काम किए जाएंगे जिसका डीपीआर तैयार हो रहा है।
संरक्षण समिति द्वारा मानसून के पहले पौधारोपण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है जिसमें सदस्य लड्डू तिवारी के सहयोग से तालाब के किनारे फेंसिंग लगाने और पौधारोपण करने के लिए एक ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर समिति के युवा समाजसेवी नित्या प्यासी, लट्टू तिवारी, बृजेन्द्र तिवारी, पप्पू रैकवार, बलराम रैकवार, महेंद्र रैकवार, कलू रैकवार, लड्डू रैकवार, अंशुल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811