मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री शासकीय विद्यालय सेमरा में गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों तथा छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा एवं डांडिया की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा परिसर आनंदमय माहौल में झूम उठा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चे हर्षित एवं प्रसन्न दिखाई दिए। मध्याह्न भोजन में विद्यार्थियों को फलाहार कराया गया, जिससे उत्सव का आनंद और बढ़ गया। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में पारंपरिक लोकनृत्य एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम संगीत शिक्षक कामना गौर एबं रचना नामदेव की रही एबं कार्यक्रम प्रबंधन की भूमिका नीलम व्योहार ,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जैन राशिद खान व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा प्रदीप कोली संतोष मालवीय शुभम जाटव द्वारा की गई। इस सफल आयोजन पर विधालय के वरिष्ठ शिक्षकगण एबं ग्रामवासियों ने जमकर प्रशंसा की।