Let’s travel together.

दर्दनाक हादसे ने खोली एक ट्रक के तीन तीन नंबर की पोल

0 154

 सुरेंद्र जैन धरसीवां 

रायपुर बिलासपुर हाइवे पर धनेली छोकरा नाला पुल के ऊपर शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र की जान तो बच गई लेकिन इस घटना से हादसा करने वाले एक ही ट्रक के तीन तीन नंबरों की पोल जरूर खुल गई.

हुआ यूं कि सांकरा निवासी राजू जैन अपने पुत्र के साथ अपनी स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुछ इस तरह साइड से उन्हें टक्कर मारी की उनकी स्कूटी ट्रक के पहियों के बीच फंसकर घिसटती हुई चली गई काफी दूर तक ट्रक ने स्कूटी को घसीटा जिससे स्कूटी तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन पिता पुत्र दोनों की जान बच गई पुत्र को थोड़ी चोट जरूर आई है लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही सांकरा जैन समाज के लोग जब मौके पर पहुंचे तो स्कूटी को रौंदने वाले ट्रक के एक नहीं तीन तीन नंबर नजर आए

जिसमें दो अलग अलग नंबर सामने लिखे हैं और एक नंबर केबिन के पीछे लिखा है अब सवाल ये उठता है कि असली नंबर कौनसा है और कैसे ये तीन तीन नंबर वाला ट्रैक भाड़ा लेकर राजधानी रायपुर से न्यायधानी बिलासपुर तक दौड़ता रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811