Let’s travel together.

पक्षपात नीतियों के कारण कलम बंद हड़ताल पर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी और वैज्ञानिक

0 94

-देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों में कलम बंद हड़ताल

– वन नेशन, वन केव्हीके, वन पॉलिसी लागू करने का आग्रह

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में पिपरसमां पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं कर्मचारी पक्षपात नीतियों के कारण मंगलवार को कलम बंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया और अपनी मांगे मानने की मांग सरकार से की है
देश के लगभग 700 कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारी, कर्मचारियों ने, आई.सी.ए.आर. द्वारा किए जा रहे पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण कलम बंद हड़ताल एवं प्रदर्शन किया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के स्टॉफ द्वारा भी विरोध प्रदर्शन कर कलमबंद हड़ताल की गई। आईसीएसआर द्वारा गैर आईसीएआर संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारी, कर्मचारियों हेतु समान कार्य असमान वेतन, पदोन्नति में भेदभाव, समयमान वेतनमान में कटौती, पेंशन अंशदान, चिकित्सा भत्ता, अवकाश नगदीकरण एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपादान बंद करने संबंधी नवीन नीतियां लागू करने के कारण, देश भर के अधिकारी, कर्मचारियों में रोष एवं असंतोष व्याप्त हो गया है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली विकसित कृषि संकल्प अभियान जो 3 से 18 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित है, का सर्वसम्मति से बहिष्कार किया जा रहा है। यह बहिष्कार राष्ट्रविरोधी नहीं, अपितु नैसर्गिक न्याय की पुकार है। सभी ने सक्षम अधिकारियों से वन नेशन, वन केव्हीके, वन पॉलिसी लागू करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811