भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की कार्यवाही की मांग
सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसींवा चरौदा के पास हाइवे किनारे एक निजी प्लाट में विमल बॉन्ड का सैंकड़ों बोरी गुटखा और उसका रा मटेरियल डंप किया गया है इसे लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने गहरी नाराजगी जाहिर की है और पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि सैकड़ो बोरी गुटका संदिग्ध तौर पर एक निजी प्लाट में डम्प हुआ है जो खुले में पडा है उन्होंने इसकी सूचना सम्बंधित थाना में भी दे दी है
श्री यादव का कहना है कि इस प्रकार इतने मात्रा गुटखा और उसके पॉलीथिन खुले में फेकना न सिर्फ पर्यावरण के नियमों के विरुद्ध है बल्कि शासकीय नियमों की अवहेलना है गुटका रायपुर के सरोना की कंपनी का है अब इतनी मात्रा में ये कहा से और क्यों लाकर फेका गया है यह जांच का विषय है जिनकी जानकारी पुलिस प्रशासन को राकेश यादव ने देना बताया है।

उन्होंने कहा है कि हाइवे पर ऐसे ही उधोगों का डस्ट डम्प करना फेक देना और ऐसे अवैध कार्य लगातार हो रहे है उन्होंने गम्भीरता से यह बात भी बताया कि तिवरैया स्थित वेस्ट मटेरिअल जो रायपुर शहर का कचरा है इसे तुसली के डम्प स्थान से यहाँ लाया जाता है उसमें न किसी प्रकार का त्रिपाल न कोई नियम का कानून का पालन किया जाता है न कोई सावधानी बरती जाती है पूरे विधानसभा रोड से बिलासपुर हाइवे से लेकर टिवरैया तक सड़को में कचड़ा ट्रको से गिरते आता है जिस पर शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही किया जाता।

बदबू से परेशान ग्रामीणों के साथ पूर्वजिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के उक्त कम्पनी का घेराव भी किया था परंतु आश्वासन के बाद भी कोई उचित सुधार नही आया और प्रशासनिक उदासीनता को उसका कारण बताया आने वाले दिनों में फिर से उस संस्था का शिकायत करने की बात कही।