Let’s travel together.

पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार

0 107

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गै़रतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 56 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी श्रीलाल अहिरवार ने पारिवारिक कहासुनी के बाद अपनी पत्नी द्रोपती बाई को बेरहमी से चाकुओं से गोद दिया। बताया जाता है कि हमले में मृतिका के कान, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव आए, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद द्रोपती बाई की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी जाग गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। गढ़ी पुलिस चौकी के प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपी श्रीलाल अहिरवार वहाँ से फरार हो चुका था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेजा है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। मौके के मुआयने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुँची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुछ दिन पहले ही एक धारदार चाकू लेकर आया था, जिससे यह संदेह होता है कि उसने इस घटना को अंजाम देने की योजना पहले से ही बना रखी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नही है।
थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और उसे जल्द ही पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811