Let’s travel together.

पीएम जनमन योजना की एंबुलेंस ने  35 मरीजों की जांच और दवाई की वितरित

0 88

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के गांव कायम पुर गांव में सरकार द्वारा चलाई गई पीएम जनमन एम्बुलेंस एवं मेडिकल स्टाफ के द्वारा पीएम जनमन के परिवारों की जांच गई।  डॉक्टरों  द्वारा रोगों के अनुसार मेडिसिन भी दी गई। जिसमें 35 ग्रामीणों ने अपनी जांच कर कर निशुल्क दवाई ली।   इसी क्रम में रायसेन जिले में भी  मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वीकृत की गई हैं। यह यूनिट गांव-गांव जाकर सहरिया आदिवासी समाज को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।  जिले भर में इन मोबाइल यूनिट का शुभारंभ किया गया है। एक मोबाइल यूनिट एक दिन में दो गांव कवर कर रही है। इसके अलावा इन वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है, जिसकी मानीटरिंग भोपाल से ही की जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन भोपाल से ही किया जा रहा है।

इस मोवाइल यूनिट में एक डाक्टर, फिजियोथैरेपिस्ट, एक लेब टेक्निशियन, एक स्टाफ नर्स, एक एएनएम व ड्रायवर मौजूद रहेंगे। यह स्टाफ मोबइल मेडिकल यूनिट के साथ गांव पहुंचेगा। मरीजों का उपचार प्रदान करेगा। उनकी जांचें कर उन्हें दवाएं उपलब्ध करवाएगा। अगर मरीजों का उपचार करने या मर्ज को समझने के लिए कोई जांच करनी होगी तो लेब टेक्निशियन वहीं पर जांच भी करेगा। इतना नहीं गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, खून की जांच, टीवी की जांच के साथ-साथ बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी गांव में ही किया जाएगा।

अगर कोई केस क्रिटिकल होता है तो उस केस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों किो सूचित किया जाएगा ताकि मरीज को अस्पताल ले जाकर उपचार प्रदान किया जा सके।
विशेष पिछड़ी समुह अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुह, समुदायों, बस्तियों के बुनियादी ढांचें में सुधार करना तथा स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, आजीविका के अंतराल को दूर कर इन समुदायों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
जिले में सहरिया बाहुल्य गांवों में आदिवासी समुदाय की विभिन्न बीमारियों की चपेट में आकर, समय पर उपचार न कराने के कारण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बावजूद मृत्युदर में कमी नहीं आ रही थी। इसके अलावा सहरिया समाज अभी भी गांव के झोलाझाप डाक्टरों तक ही सीमित रहकर अपने मर्ज को बिगाड़ता रहता है। इस कारण गंभीर बीमारियों की शुरूआत में ही स्क्रीनिंग नहीं हो पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जिले के सहरिया बाहुल्य गांवों में आदिवासियों के घर तक दस्तक देकर उन्हें उपचार मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महाभियान योजना तैयार की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811