Let’s travel together.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में मर्चूरी रूम नही,शवो के खुले आसमान के नीचे होते हे पोस्टमार्टम

0 111

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रूम नही हैं। जिसकी वजह से घटना या दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को यहां वहां भटकना पड़ता है। कई बार इस बड़ी समस्या से शासन व प्रशासन को अवगत कराने के उपरांत भी समस्या का अभी तक कोई समाधान नही हुआ है। जिले के दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मर्चुरी रूम नहीं होने से अस्पताल के पीछे खुले में शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है। हॉस्पिटल के पीछे खेत लगे हुए हैं इससे खेत पर पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन प्रशासन के ध्यान नहीं देने के कारण इस अस्पताल पर निर्भर आसपास के 25 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। दीवानगंज से होकर भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे- 18 भी निकलता है। जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों को मौत हो जाने के बाद उनका पोस्टमार्टम दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाता है। लेकिन इस अस्पताल में मर्चुरी रूम के अभाव में शवों का पोस्टमार्टम या तो खुले में होता है या फिर सांची भेजा जाता है। यदि रात के समय मृतक के शव को रखना हो तो मजबूरन रायसेन या सांची भेजना पड़ता है। किसी की दुर्घटना से मृत्यु होती है तो शव को रखने केे लिए सांची या रायसेन ले जाना पड़ता है। जिससे मृतक के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और शव के अंतिम संस्कार होने में काफी लंबा समय लग जाता है। अगर दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्चुरी रूूम बन जाए तो आसपास के 25 किलोमीटर तक केे लोगों इसका फायदा मिलेगा भोपाल विदिशा हाईवे पर भी दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है जिसमें कई लोगों की मौत हो जाती है दीवानगंज से ही रेलवे लाइन निकली है और रेलवे स्टेशन पड़ता है जिस पर अक्सर दुर्घटना होती रहती है मौत के बाद पोस्टमार्टम करने में अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ए.के. माथुर को काफी परेशानी हो रही है माथुर साहब कहते हैं कि कई बार तो बारिश के समय में मुझे कुछ ज्यादा ही समस्या आती है हवा पानी चलता है तो भी मुझे पोस्टमार्टम अस्पताल के बाहर ही करना पड़ता है मैंने कई बार ऊपर के अधिकारियों को के विषय में अवगत करा चुका हूं मगर इसके बावजूद भी समस्या हल नहीं हो रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811