Let’s travel together.

खेत पर घूमने गए शिक्षक की तालाब में डूबने से मौत

0 339

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर के टेकापार कॉलोनी निवासी सरकारी शिक्षक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब शिक्षक अपने खेत पर घूमने गए थे। इस हादसे से पूरे नगर में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-1 टेकापार कॉलोनी निवासी हेमंत उर्फ गोलू ठाकुर (37 वर्ष), जो सीएम राइज़ स्कूल में शिक्षक पद पर पदस्थ थे, सुबह लगभग 7 बजे अपनी बाइक से जुझारपुर रोड स्थित अपने खेत की ओर गए थे। देर तक घर न लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी मदद मांगी।

करीब दोपहर 12 बजे हेमंत की बाइक खेत में बने कच्चे तालाब के किनारे खड़ी मिली और एक चप्पल तालाब में तैरती दिखाई दी। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तालाब में खोजबीन कर हेमंत का शव बाहर निकाला।

बताया गया कि हेमंत पिछले कुछ दिनों से टाइफाइड और अन्य बीमारी से पीड़ित थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत पर प्यास लगने पर वह पानी पीने तालाब की ओर गए होंगे और फिसलकर 25–30 फीट गहरे पानी में डूब गए।

हेमंत के परिवार में पत्नी, पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार है। उनके असमय निधन से परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मिलनसार स्वभाव के कारण नगर में उनकी व्यापक पहचान थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को बरामद कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद अंतिम संस्कार सोमवार शाम को किया गया।
थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि मामला संदिग्ध नहीं है। स्थानीय लोगों से पूछताछ और परिजनों के बयान के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि मृतक और उनका परिवार सीधे-सादे स्वभाव का है तथा किसी तरह का विवाद नहीं था। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811