Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्प बैठक संपन

0 103

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत दीवानगंज भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार-प्रसार, पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण और कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि भारत की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आवश्यक है। त्यौहारों पर सभी कार्यकर्ता और नागरिक भारत में निर्मित सामान ही खरीदें, तभी देश मजबूत बनेगा। इस मौके पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल,हितेश मालवीय, अवतार सिंह ठाकुर,मनोज मीणा, अमित पाल ठाकुर, कमल मीणा, रमेश कुमार अहिरवार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811