Let’s travel together.

प्रधानमंत्री योजना के तहत अधूरी सड़क बनी परेशानी का सबब

0 67

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेड़ा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क को ठेकेदार द्वारा अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ठेकेदार द्वारा नर खेड़ा में सीसी रोड का निर्माण कार्य करा था। लेकिन बीच गांव में लगभग 800 से 900 मीटर हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में रोड पर पानी भरा हुआ है। उनकी शिकायतों को ठेकेदार नजर अंदाज कर रहा है।

वहीं ग्राम सरपंच ने भी ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए बताया कि कई बार उसे कार्य पूरा करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो वे मजबूरन आंदोलन का सहारा लेंगे। और 181 पर शिकायत करेंगे। अधूरी सड़क न केवल विकास कार्यों में बाधा बन रही है। इसी पानी में से होकर पढ़ने वाली छात्रा स्कूल तक पहुंचाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811