Let’s travel together.

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित हुए 215 मरीज

0 263

– ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी एवं सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर के लगाया था शिविर

– शिविर में मधुमेह,रक्तचाप एवं ईसीजी की जाँच नि:शुल्क की गई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी एवं सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर के सयुंक्त तत्वाधान में रविवार को मंगलम भवन में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ दुष्यंत देव, न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ जयदीप शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रवि गोयल एवं पथरी एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ व्ही. के.गुप्ता के द्वारा लगभग 215 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया।


इस शिविर में मधुमेह,रक्तचाप एवं ईसीजी की जाँच नि:शुल्क की गई। शिविर का शुभारम्भ अतिथियों एवं चिकित्सकों के द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने इस शिविर को अच्छी पहल बताया और कहा कि इसका लाभ कई मरीजों को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ दुष्यंत देव ने कहा की शिविर के माध्यम आज जो भी मरीज हार्ट, न्यूरो, हड्डी व सर्जरी आदि चयनित किए गए हैं। उन मरीजों का इलाज सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर में आयुष्मान योजना के अंतर्गत पूर्णत:नि:शुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण बैंक एवं मगलम के पदाधिकारी नीरज अग्रवाल, डॉ अजय खेमरिया, एसकेएस चौहान, राजीव श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, डॉ सीपी,गोयल, गुंजन जैन, कपिल गुप्ता, बलराम चंदौरिया, सिम्स हॉस्पिटल के पदाधिकारी एनबी भार्गव, भूपेंद्र भदौरिया, अमित भदौरिया, कमल चौहान, स्टॉफ नर्स शालिनी शुक्ला, निशा खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811