Let’s travel together.

CM मोहन की दिग्विजय सिंह को नसीहत, एक लाइन पकड़ लो… मंदिर का विरोध और दुआ, दोहरा चरित्र नहीं चलेगा

0 48

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि मंदिर का विरोध और दुआ, इस प्रकार का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की ओर से अब अति हो गई। भगवान राम के मंदिर का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ जीत के लिए दुआ करते हैं। इस प्रकार का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, एक लाइन कुछ भी पकड़ लें।

वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नेताओं के नोटों के साथ पकड़े जाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जिस ढंग से कल नोट पकड़े गए हैं, कांग्रेस के लोग डरा धमका रहे हैं। दिग्विजय सिंह डर के मारे 400 – 400 उम्मीदवार की बात कर रहे हैं। इसका मतलब, केवल बहाना बनाकर, हार से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं, पर जनता माफ नहीं करेगी।

दरअसल, दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे दुआ करते नजर आ रहे हैं। भाजपा इस वीडियो और दिग्विजय सिंह के श्री राम मंदिर के विरोध में दिए गए बयानों को लेकर लगातार उन पर हमलावर है। इसके पहले उन्होंने भाजपा कार्यालय में दिए अपने संबोधन में कहा कि भोपाल से दिग्विजय सिंह मैदान छोड़कर राजगढ़ लोकसभा चले गए। वहां भी वह चुनाव जीतने के लिए 400 लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन वहां भी वे हार जाएंगे। प्रदेश की खस्ता हालत बनाने में‘मिस्टर बंटाधार’दिग्विजय सिंह का हाथ रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का प्रयास कर रही है। छिंदवाड़ा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नहीं समस्या बन गई है। यहां केवल एक ही परिवार चुनाव लड़ता रहा, लेकिन इस बार छिंदवाड़ा की जनता ने तय कर लिया है कि बाहरी को बाहर करेंगे और स्थानीय को चुनाव जिताएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811