Let’s travel together.

कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी की हार्ट अटैक से मौत

0 477

– जिला अस्पताल में एक्सरे लेने गए  थे वहीं आया हार्ट अटैक

– एस पी पंकज पांडे सहित एसडीओपी,टी आई,पुलिसकर्मी पहुंचे जिला अस्पताल

रायसेन। थाना कोतवाली में पदस्थ 38 वर्षीय प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी की मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे एक्स-रे रिपोर्ट लेने पहुंचे थे।

सुबह 10:30 बजे एक्स-रे रूम में कुर्सी पर बैठे रामपाल अचानक नीचे गिर गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर यशपाल बालियान, ओर एमएल अहिरवार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया हे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। रामपाल पिछले डेढ़ साल से कोतवाली में पदस्थ थे। उन्हें चेस्ट पेन की शिकायत भी हो रही थी।
एसडीओ प्रतिभा शर्मा, थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल और अन्य पलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे।

सूचना मिलते ही उनकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंचीं। वे पति के शव से लिपटकर रोने लगीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811