Let’s travel together.

सिलवानी में हिंदू उत्सव समिति का हंगामा, गलत खबर प्रसारित करने वाले यूट्यूबर पर FIR की मांग

0 652

सिलवानी रायसेन। गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक खबर प्रसारित किए जाने से हिंदू उत्सव समिति सहित सनातन समाज में आक्रोश फैल गया। रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तहसील व थाने का घेराव कर यूट्यूबर उवेश खान (उवेश रिपोर्टर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
हिंदू उत्सव समिति का आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर यूट्यूबर ने अपने पोर्टल और यूट्यूब चैनल पर खूनी संघर्ष और हिंसा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर गलत खबर चलाई। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार सुधीर शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर आरोपित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। करीब एक घंटे चले इस धरना आंदोलन को एसडीओपी अनिल मौर्य के आश्वासन के बाद समाप्त कराया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच दो दिन में पूरी कर दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदू उत्सव समिति ने यह भी मांग की कि आरोपित का पोर्टल और यूट्यूब चैनल जनसंपर्क विभाग से जांचा जाए। यदि फर्जी पाया जाता है तो शासन के नियम अनुसार धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।
इस दौरान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव उर्फ रानू सोनी, महेश नामदेव, मौबे यादव, श्याम साहू, तुलसी यादव, संजू सेन, अरविंद पाठक, राहुल नामदेव, राघवेंद्र कुशवाहा, कमलेश सोनी, अमर रजक, हीरा कुशवाहा, कालू मातांबर, सुशील सोनी, मन्नू राजपूत, बबलू साहू, रवि गुप्ता, प्रियांश राजपूत, अमित रजक, राजा राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, 66 मदिरा दुकानों की गहन जांच     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार     |     सोयाबीन में पीला मोजेक और कीट प्रकोप पर अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने किया खेतों का भ्रमण     |     संत रविदास की प्रतिमा स्थापना समारोह ,जयपुर से लाई 3.5 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित     |     रायसेन: टिकोदा के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 7 घायल     |     बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़     |     विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद दिया ज्ञापन     |     संत कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र के विरोध में हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न,259 हुए चयनित     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का सांची के आमखेड़ा में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर किया ऐतिहासिक स्वागत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811