रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप। क्षेत्र में सक्रिय महिला गैंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही किए जाने के बाद भी गैंग का खौफ पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पुलिस ने पूर्व में छापामार कार्रवाई कर महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था! लेकिन इसके बावजूद गैंग से जुड़ी महिलाएं अब भी लोगों को निशाना बना रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है! कि गैंग की महिलाएं राह चलते लोगों से छीना-झपटी, जेब काटने और ठगी की वारदात को अंजाम देती हैं। पुलिस कार्रवाई के बावजूद उनके हौसले पस्त नहीं हुए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लोगों ने मांग की है! कि ऐसे गैंग पर सख्त और स्थायी कार्रवाई की जाए ताकि वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है! कि गैंग की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इनका कहना है
पूर्व में भी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी! जिसमें उन्हें जेल भेजा गया था! वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई है!मगर किसी फरियादी द्वारा शिकायत नहीं कराई है! ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधनात्मक कार्रवाई की जाएगी!
– शीला सुराणा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज