Let’s travel together.

जनपद पंचायत सांची की ग्राम पंचायत नीनोंद में आया जॉब कार्ड नदारद होने का मामला

0 95

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सांची जप सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नीनोंद में 162 जॉब कार्ड डिलेड होने का मामला सामने आया है जिससे मनरेगा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जप सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नीनोंद के मनरेगा में बने मजदूरों के लिए जाबकार्ड में हेर-फेर का मामला सामने आया है इसमें लगभग 162 जाबकार्ड डिलेट किये गये है बताया जाता है कि मनरेगा जाबकार्ड लाग इन पासवर्ड द्वारा डिलीट कर दिये गये है अथवा तकनीकी गड़बड़ी के चलते डिलीट हुए हैं इन मनरेगा जाबकार्ड की डिलीट संख्या 162 बताई जा रही है इन जाबकार्ड डिलीट होने से सरपंच सचिव परेशानी उठा रहे हैं जिससे जाबकार्ड धारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है जबकि जाबकार्ड लाग इन आई डी पासवर्ड सांची जनपद पंचायत में मनरेगा एपीओ के पास रहता है इस दशा में जाबकार्ड डिलीट होना संदेह खडे कर रहा है इस जाबकार्ड डिलीट मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लगते ही जांच शुरू कर दी गई है इस मामले में एपीओ मनरेगा प्रवीण त्रिपाठी कहते हैं कि जाबकार्ड धारी लंबे समय से मनरेगा कार्य में सक्रिय नहीं होने से इनके जाबकार्ड डिलीट किए गए हैं जबकि इसी मामले में जनपद पंचायत सीईओ बिंदु सूर्यवंशी कहती हैं कि पोर्टल से जाबकार्ड डिलीट मामले में हम जांच करवा रहे हैं जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811