Let’s travel together.

फैक्ट्री चौराहा पर स्थित कस्तूरी वाटिका कॉलोनी में से देर रात दो मोटरसाइकिल हुई चोरी

0 155

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर स्थित कस्तूरी वाटिका कॉलोनी में मंगलवार बुधवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा दो मोटरसाइकिल चोरी कर रफू चक्कर हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन सिंह पिता सुरेंद्र सिंह सोलंकी की बाइक क्रमांक एमपी 50 एमसी 2794 और उन्हीं के घर में किराय से रहने वाले राज ललन सिंह पिता मातेश्वरी कुशवाह की गाड़ी क्रमांक एमपी 17 एमवाय 84 88 को देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर रखी दो मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। सुबह जब घरवाले जागे तो पता चला कि दोनों मोटरसाइकिल जहां पर रखी थी वहां पर नहीं थी और ताला टूटा हुआ था। इसकी जानकारी दीवानगंज पुलिस चौकी पर दी गई।

चोरी की खबर मिलते ही घटनास्थल पर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी,दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित पुलिस बल ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। आगे की करवाई जा रही है।
पास ही रहने वाले बबलू नायक ने बताया कि देर रात चोरों ने मेरे मकान में भी चोरी करने की कोशिश की थी। रात 3 बजे के लगभग मे उठा तो गेट नहीं खुले बामुश्किल गेट खोलकर बाहर आए तो पता चला कि सभी कमरे की अगा अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाहर से कुंडी लगा दी गई थी।

पुलिस वर्जन

कस्तूरी वाटिका से देर रात दो बाइक चोरी की घटना हुई है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं। साथ ही सभी ग्रामीणों से अपने घरों में सीसी कैमरे लगाने की अपील कर रहे हैं। ताकि कोई वारदात होती है तो उसके फुटेज पुलिस को मिल सके।
दिनेश सिंह रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811