Let’s travel together.

पुलिस ने पैदल मार्च निकाला, शाम को की वाहनों की चेकिंग

0 85

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

गणेश उत्सव, नवरात्रि पर्व को देखते हुए त्योहारों पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हुए है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों के आसपास पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। मंगलवार शाम के समय सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने फैक्ट्री चौराहा , सोसाइटी चौराहा, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, भवानी चौक दीवानगंज में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों से भी सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर बाजारों में चौकसी बढ़ाई गई है। ताकि ग्रामीण शांति सद्भाव के साथ त्योहारों को मना सके। प्रभारी ने लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए भरोसा दिलाया।

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज चौकी के सामने पुलिस ने चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग देखकर वाहन चालक इधर-उधर से निकलने की जुगाड़ करते हुए दिखें। हालांकि पुलिस ने फिर भी वाहन चालकों के चालान बनाएं। जिससे हाईवे पर हड़ कम मच गया। फिर भी पुलिस ने तीन वाहन चालको से समन शुल्क के रूप 900 रुपए वसूल किए। पुलिस आगे भी इसी प्रकार से वाहन चेकिंग करती रहेगी। इस दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी,चौकी दीवानगंज प्रभारी सुनील शर्मा सहित समस्त पुलिस स्टॉप मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु-परंपरा का हुआ गुणगान, विद्वानों एवं समाजसेवियों का सम्मान     |     दतिया में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न     |     अमका झमका माता मंदिर से निकली भव्य पुरुष कावड़ यात्रा, राम रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक     |     सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में फिर जीता प्रथम पुरस्कार      |     रायसेन।आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 1200 किलो महुआ लाहन जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811